आगामी 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉक डाउन के बाद रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह निर्णय भले ही रेलवे बोर्ड ने न लिया हो, लेकिन उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेल संचालन जब भी शुरू करने का आदेश मिलेगा वह उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही एनसीआर ने यह तय किया है कि यात्री संचालन शुरू होने के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश तभी दिया जाएगा जब तक उनकी थर्मल स्कैनिंग ना हो जाए।
दरअसल कोरोना संक्रमण चलते पिछले कई दिन से देश भर में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। अब रेलवे अफसर लॉक डाउन खत्म होने के बाद ट्रेन संचालन को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं । अफसर यह मांग कर चल रहे हैं कि जैसे ही रेलवे बोर्ड का निर्देश मिलेगा वैसे ही यात्री ट्रेनों का संचालन उन्हें शुरू करना होगा । यात्री ट्रेन संचालन के पूर्व उन्हें कुछ इंतजाम भी करने हैं ।