फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Guru : आशिक मिजाज शिक्षक से छात्राएं परेशान, कक्षा में करता है अश्लील बातें, कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल

Sat, 11 Feb 2023 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव थाना क्षेत्र के मऊआइमा विकासखंड अंतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज में एक आशिक मिजाज शिक्षक से छात्राएं और अभिभावक परेशान हो गए हैं। शिक्षक से परेशान एक छात्रा ने शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : आशिक मिजाज टीचर। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के मऊआइमा विकासखंड अंतर्गत स्थित एक इंटर कॉलेज में एक आशिक मिजाज शिक्षक से छात्राएं और अभिभावक परेशान हो गए हैं। शिक्षक से परेशान एक छात्रा ने शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सोरांव तहसील के मऊआइमा विकासखंड नहर ददौली क्षेत्र में स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यरत एक आशिक मिजाज शिक्षक से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं परेशान हो चुकी हैं। छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय के कक्षा में अभद्र तथा अश्लील भाषा का प्रयोग किए जाने के साथ ही छात्राओं और उनके परिजनों के मोबाइल पर फोन करके आए दिन परेशान किया जाता है।

विज्ञापन

शिक्षक की करतूत से तंग आकर कई छात्राओं ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। एक इंटर की छात्रा शिक्षक के व्यवहार से तंग आकर काफी हिम्मत जुटाने के बाद शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें