इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे की डॉक्टर नुपुर पांडे ने कोच के अंदर ही महिला आरक्षियों के सहयोग से महिला रेल यात्री की डिलीवरी कराई। जिसके बाद कोच में किलकारी गूंज उठी। महिला ने लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद महिला को डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 7.22 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचने पर उप निरीक्षक टीपी सरोज को कोच संख्या बी-5 की सीट नंबर 62 पर महिला यात्री सरिता कुमारी के प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल, सहायक उप निरीक्षक कुलवीर सिंह, मेरी सहेली की कुसुम देवी एवं क्विक रिस्पांस टीम ने महिला कांस्टेबल आरती देवी एवं प्रेम कुमारी को भेजा।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे की डॉक्टर नुपुर पांडे ने कोच के अंदर ही महिला आरक्षियों के सहयोग से महिला रेल यात्री की डिलीवरी कराई। जिसके बाद कोच में किलकारी गूंज उठी। महिला ने लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद महिला को डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला यात्री सरिता कुमारी एवं उसका बच्चा स्वस्थ हैं।