संगमनगरी की हवा में कार्बन मोनो आक्साइड के घुलने से पिछले कई दिनों से लोगों को प्रदूषण के खराब जोन से होकर गुजरना पड़ रहा है। झूंसी, सिविल लाइंस, तेलियरगंज में लगी लाइव सेंसर मशीनों के आंकड़े लोगों को परेशान कर रहे थे।
दीपावली पर्व के तकरीबन एक सप्ताह बाद मंगलवार को तेलियरगंज के एक्यूआई में तो काफी सुधार आया लेकिन झूंसी और सिविल लाइंस इलाके में वायु प्रदूषण का सूचकांक बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। मंगलवार को तेज हवा चली तो तेलियरगंज का एक्यूआई आधे पर आ गया, लेकिन सिविल लाइंस और झूंसी में एक्यूआई की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि अगर हवा की रफ्तार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बनी रही तो आसमान की निचली सतह पर छाया पटाखों का धुंआ छंट हो जाएगा। इससे वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही ठंड भी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
संगमनगरी की हवा में कार्बन मोनो आक्साइड के घुलने से पिछले कई दिनों से लोगों को प्रदूषण के खराब जोन से होकर गुजरना पड़ रहा है। झूंसी, सिविल लाइंस, तेलियरगंज में लगी लाइव सेंसर मशीनों के आंकड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। हवा के न चलने से तेलियरगंज का एक्यूआई 300 को पार कर गया था जो कि खराब स्थिति को दर्शाता है। इसी प्रकार सिविल लाइंस और झूंसी में लगी सेंसर मशीनों के आंकड़े भी लोगों को डरा रहे थे। यहां भी एक्यूआई दीपावली से लेकर सोमवार तक 250 के ऊपर था। पर मंगलवार को मौसम ने रुख बदला और तेज हवाएं सुबह से ही चलने लगी।
तेलियरगंज में एमएनआईटी में लगी लाइव सेंसर मशीन ने रात आठ बजे एक्यूआई 175 दर्ज किया जो कि अन्य दिनों की अपेक्षा तकरीबन आधे पर आ गया। सोमवार को यहां का एक्यूआई 307 दर्ज किया गया था। इसी प्रकार नगर निगम में लगी लाइव सेंसर मशीन ने रात आठ बजे एक्यूआई 243 दर्ज किया जो कि खराब स्थिति को दर्शाता है। सोमवार को यहां का एक्यूआई 208 था। यहां पर आज वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। झूंसी की आवास विकास कालोनी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर में लगी सेंसर मशीन ने रात आठ बजे एक्यूआई 231 दर्ज किया जो कि सोमवार की अपेक्षा 18 प्वाइंट कम था।