फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षा सेनानियों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

विज्ञापन
Loktantra senani protested against china - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। आपातकाल के 45 वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र रक्षा सेनानियों ने सुभाष चौराहा पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आपातकाल का प्रतिकात्मक पुतला दहन भी किया। इस मौके पर उन्होंने चीन के राष्ट्रपति का भी पुतला जलाया तथा चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षा सेनानियों का कहना था कि आपातकाल लोकतंत्र पर बदनुमा दाग के सामान है। इस मौके पर उन्होंने चीन की सीमा पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धाजलि अर्पित की। साथ ही सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए। पुतला दहन करने वालों में रमेश चंद्र कुशवाहा, श्याम सुंदर पटेल, रामधीरज सिंह, परशुराम निषाद, प्रीतम सिंह कुशवाहा, वरुण, अनिल आदि शामिल रहे। पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय की अगुवाई में भी सुभाष चौराहा पर आपातकाल का पुतला दहन किया गया। लोकतंत्र सेनानी राजेश गुप्ता, रमेश चंद्र कुशवाहा आदि ने उस समय के हालात पर चर्चा की। पुतला दहन करने वालों में गोपालजी मिश्रा, ठाकुरलाल सिंह, प्रोफेसर वल्लभ, राम मिलन यादव, हरिश चंद्र दुबे, रीदम कुमार, प्रेम चंद्र जायसवाल, जगदीश प्रजापति, सुरेंद्र जायसवाल, राम बाबू केशरवनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें