वहीं, बसपा ने मंडल स्तर पर गठित टीम-ए और टीएम-बी को विस्तार दिया है। पहले दोनों टीकों में चार लोग शामिल किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। टीम-ए में कौशाम्बी के राजू गौतम एवं प्रयागराज के आकाश राव गौतम के साथ अब अभिषेक गौतम को भी शामिल कर लिया गया है। इससे पहले अभिषेक झांसी के मंडल कोऑर्डिनेटर थे।
टीम-बी में प्रयागराज के अमरेंद्र बहादुर पासी एवं जगन्नाथ पाल के साथ अब सतीश जाटव को शामिल किया गया है। प्रयागराज के सतीश जाटव को पहले प्रतापगढ़ में जिला प्रभारी बनाया गया था। इन छह लोगों को अपनी-अपनी टीम के हिसाब से पूरे प्रयागराज मंडल में पार्टी के सभी कार्य समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रयागराज मंडल में जिलावार प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रयागराज का प्रभारी डॉ.एसपी सिद्धार्थ और विजय सरोज को बनाया गया है। ये दोनों प्रयागराज जिले में पार्टी के सभी कार्य समय से पूरा कराएंगे। इससे पहले जिला प्रभारी प्रेम चंद्र निर्मल बनाए गए थे। नई लिस्ट में निर्मल का नाम हटाकर विजय सरोज को शामिल किया गया है।
मंडल के अन्य जिला प्रभारी
प्रतापगढ़-प्रथमेश मिश्रा एवं अशोक निगम
कौशाम्बी-मोतीलाल अंबेडकर एवं रमेश पासी
फतेहपुर-बारातीलाल निषाद एवं अरविंद कुमार गौतम
मंडल के अन्य जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़- अश्विनी राणा
कौशम्बी- महेश चौधरी
फतेहपुर- डॉ. दीप गौतम
अशोक गौतम और शुभ नारायण बसपा से निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा प्रयागराज के पूर्व मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम और लोकसभा चुनाव-2024 में कौशाम्बी से बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम (देवरिया निवासी) को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज अमरेंद्र बहादुर भारतीय और राजू गौतम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लगातार अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण दोनों को बसपा से निष्कासित किया जाता है।