खुली गाड़ी है पहली पसंद
विंटेज कारों के अलावा खुली जीप की मांग भी अधिक हो रही है। शहर के अधिकतर ट्रैवेल वालों के यहां खुली गाड़ी तलाशी जा रही है। वहीं खुली गाड़ी की मांग को देखते हुए कई ट्रैवल वालों ने बाहर से जीप मंगाने की योजना बनाई है, जिसे लेकर अन्य शहरों के ट्रैवेल वालों से संपर्क किया जा रहा है।
एक माह के लिए गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। इसमें विंटेज कार और खुली जीप की मांग सबसे ज्यादा है। मेरे यहां तीन से चार विंटेज कार हैं, जिनकी बुकिंग हो चुकी है। बाकी अन्य कारों के लिए बाहर के ट्रैवेल एजेंसी वालों से संपर्क किया जा रहा है। - आयुष, लक्जरी वेडिंग कार रेंटल सर्विस, प्रयागराज
चुनाव प्रचार के लिए अब तक 100 गाड़ियों की मांग हो चुकी है। मगर मेरे पास 15 से 20 गाड़ियां ही उपलब्ध हो पाएंगी। इसके अलावा खुली जीप की मांग भी की जा रही है। - पवन, पवन ट्रैवेल्स, प्रयागराज।