सुभाष चौराहे पर पुलिस की ओर से दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
यहां बनेंगे चेक पोस्ट
जो चेक पोस्ट बनाए जाने हैं, उनमें से 13 मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी थाना क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इसके अलावा अंतरजनपदीय चेक पोस्ट की बात करें तो यह पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, मऊआइमा,फूलपुर, हंडिया और मेजा थाना क्षेत्र में स्थापित होंगे, जिनकी कुल संख्या 15 होगी। यही नहीं जनपद के भीतर भी संवेदनशील स्थानाें पर कुल 43 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इन चेक पोस्टों पर विशेष पिकेट तैनात रहेगी, जिसमें सशस्त्र जवानों को नियुक्त किया जाएगा। शिफ्टवार तैनात रहकर यहां पुलिसकर्मी 24 घंटे हर आने जाने वाले पर नजर रखेंगे।
कुल 72 उड़नदस्ते लगातार रहेंगे भ्रमणशील
इसके अलावा कुल 72 उड़नदस्ते भी गठित किए जाएंगे। यह सर्विलांस टीमें कहलाएंगी। इनमें से 35 स्टैटिक सर्विलांस, जबकि 35 फ्लाइंग सर्विलांस टीमें शामिल होंगी। स्टेटिक टीमें जनपद के भीतर भ्रमणशील रहकर चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों को रोकेंगी। जबकि, फ्लाइंग सर्विलांस टीमें किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।