फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता लगते ही जिलों और राज्यों की सीमा पर बढ़ी निगरानी, वाहनों की सघन चेकिंग

Sat, 16 Mar 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ में जिले और राज्यों की सीमा पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आने जाने वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नाके पर रोककर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज के कोरांव इलाके के चिराव बहरइचा अंतरराज्यीय बैरियर पर चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से प्रशासन सक्रिय हो गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटान का काम शुरू हो गया है। नगर निगम और नगर पालिकाओं की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर और झंडों को उतार दिया गया। यह कार्रवाई चुनाव आयोग की ओर से तिथियों की घोषणा करने के बाद ही शुरू हो गया।

विज्ञापन












जिले और राज्यों की सीमा पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। प्रयागराज जिले की अंतरराज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। आने जाने वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नाके पर रोककर तलाशी ली जा रही है। इसी तरह कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में भी आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से हटवाए पोस्टर और बैनर। - फोटो : अमर उजाला
कौशाम्बी में हटवाए गए बैनर पोस्टर

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कौशाम्बी में जिला मुख्यालय कौशाम्बी के अलावा भरवारी, करारी, सिराथू आदि इलाकों में प्रशासन ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टरों को हटवा दिया। शनिवार शाम लोकसभा चुनाव चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर नगरीय इलाके से नेताओं के होर्डिंग पोस्टर आठ घंटे पहले से ही निकाले  जाने लगे। मंझनपुर नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से ही होर्डिंग निकाल रहे थे। निकाले गए होर्डिंग बैनर को नगर पालिका कार्यालय में रखवाया गया है। इसे लेकर होली की शुभकामना का संदेश देने वाले नेतेओं की होर्डिंग भी निकाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें