फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : प्रयागराज में अमित शाह का होगा रोड शो, प्रचार करने आएगी हेमा मालिनी और कंगना रनौत

Mon, 06 May 2024 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला मोर्चा के सम्मेलन के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत, हेमा मालिनी एवं स्मृति ईरानी और युवा मोर्चा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, किसान मोर्चा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होंगे। 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के दोनों लोकसभा सीट फूलपुर एवं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों में चुनावी कैंपिंग की धार देने के लिए स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं को बुलाने की तैयारी है। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि आठ मई से 15 मई तक संगठन के द्वारा इलाहाबाद एवं फूलपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा स्तर पर युवा सम्मेलन, अनुसूचित मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन, महिला मोर्चा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन, किसान मोर्चा सम्मेलन, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, एवं पन्ना प्रमुख सम्मेलन शक्ति केंद्र विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ।इन सम्मेलनों में बड़े एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन


महिला मोर्चा के सम्मेलन के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत, हेमा मालिनी एवं स्मृति ईरानी और युवा मोर्चा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, किसान मोर्चा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होंगे। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली परेड ग्राउंड में, गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉक्टर मोहन यादव की जनसभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगापार एवं यमुनापार में रैली, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री अनिल राजभर ,राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, संजय भाटिया, रवि शंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ,कैलाश विजयवर्गीय, मुख्तार अब्बास नकवी , पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह आदि के कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें