कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने रिटर्निंग अफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
कौशाम्बी में डिप्टी सीएम केशव के साथ पर्चा दाखिल कर बाहर निलकते विनोद सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला
कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने पर्चा दाखिल किया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। विनोद लगातार दो बार से सांसद हैं। तीसरी बार भाजपा ने फिर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव के तीसरे दिन बुधवार को सपा प्रत्याशी डॉक्टर एसपी सिंह पटेल ने नामांकन दाखिल किया। चिलबिला स्थित अपने आवाज से समर्थकों के साथ निकले सभा प्रत्याशी ने मनविला देवी धाम में दर्शन पूजन के बाद मीरा भवन स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां से पार्टी पदाधिकारी व कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पहुंचे। डॉ अंबेडकर की प्रतिमा परमल अर्पण के बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। नामांकन के दौरान पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।