प्रशासन का दावा है कि सिलिंडर का संकट नहीं है, लेकिन एजेसिंयों पर सुबह से लगने वाली कतार हकीकत बयां कर रही है। बीते एक सप्ताह से जब भी सिलिंडर आता है तो एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है। गैस बुक कराने के बाद उपभोक्ता सिलिंडर आने की राह ही देखते रह जा रहे हैं। उपभोक्ता सुषमा देवी ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान होने के एक सप्ताह बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंचने पर एजेंसी पहुंचते हैं। आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि वितरण में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस की निगरानी में वितरण कराया जा रहा है।