फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : सूर्य की तपिश के बीच पारा पहुंचा 34 डिग्री के पार, अगले चार दिनों में बारिश के आसार

Wed, 13 Mar 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंगलवार को दिन में 34.8 व रात में 15.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह इस साल का सबसे अधिक तापमान वाला दिन भी रहा। अगले एक दो दिनों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
TEMPRATURE - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य की तपिश अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है। मंगलवार सुबह तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास दिलाया। इस दौरान हल्की हवाओं ने कुछ राहत पहुंचाने का काम किया। करीब 10 बजे तक तेज धूप ने लोगों की अग्नि परीक्षा लेनी शुरू कर दी। दोपहर तक सूर्य की उष्मा अपने चरम पर थी। इसके बाद तापमान में भी भारी उछाल देखने को मिला।

विज्ञापन


अगर देखा जाए तो होली के पहले बारिश का होना काफी हद तक स्वाभाविक है। माना जाता है कि इस बारिश के बाद से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करती है। मंगलवार को दिन में 34.8 व रात में 15.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह इस साल का सबसे अधिक तापमान वाला दिन भी रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय का कहना है कि फिलहाल दो से तीन दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा व हल्की हवाएं चलती रहेंगी। तीन दिन बाद बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। इस दौरान कश्मीर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें