फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए बीएसएनएल के लिए शोक गीत गाएं

Sat, 01 Feb 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet
विज्ञापन
बीएसएनएल में 284 अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसमें सात कर्मचारियों की सेवा अवधि पूरी हुई है जबकि 277 ने भारत सरकार के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-2019 के तहत सेवानिवृत्ति ली है। इसमें 18 अधिकारियों के साथ 259 टेकिभनकन, नॉन टेकिभनकल और चतुर्थ श्रेणी के (50 वर्ष से अधिक उम्र वाले) दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं। बीएसएनएल महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अवैतनिक एवं स्वैच्छिक रूप से सेवा देने की अपील की है, जिससे कि नेटवर्क व्यवस्था बनाए रखने में कोई समस्या न खड़ी हो।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने वालों में अधिकारी वर्ग में बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी श्याम बिहारी उपाध्याय के साथ एम रब, आरआर शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, रफत फैजान, संजय अग्रवाल, आरके गुप्ता, महाप्रबंधक सचिवालय से निजी सचिव सैयद सईद अख्तर, उपमहाप्रबंधक के निजी सचिव मोईश हसन के अलावा शुभकंर अतीश, मो. जावेद अहमद, रामचंद्र, अशोक शुक्ला, रामजन्म मौर्या आदि शामिल हैं। इसके अलावा सेवावधि पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले सात कर्मचारियों में उपमहाप्रबंधक आरपी गुप्ता भी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वालों का शुक्रवार को अंतिम कार्यदिवस होने से कार्यालय में हलचल रही। कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वालों को आगे के जीवन के लिए बधाई दी। हालांकि, निगम की ओर से बजट आवंटित न होने से विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया गया था। कहा जा रहा है कि बजट आवंटित होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से नेटवर्क व्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए बीएसएनएल महाप्रबंधक एके मिश्र ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से अवैतनिक सेवा देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्हाेंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को पत्र जारी किया है। कहा है कि एक फरवरी से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपनी सेवा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें