फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करछना तहसील में लेखपाल की पिटाई, वरासत दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना तहसील में एसडीएम जागृति अवस्थी जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और लेखपाल नायाब अहमद पर वरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाने लगे। कहा कि कई महीने बीत जाने के बाद भी वरासत दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल को पीटते वकील और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना तहसील में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। वरासत दर्ज करने के नाम पर घूस की मांग कर रहे एक लेखपाल को कुछ लोगों ने पीट दिया। यह घटना एसडीएम करछना जागृति अवस्थी के सामने हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर किसी तरह से भीड़ के चंगुल से लेखपाल को छुड़ाया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी मची रही।

विज्ञापन


करछना तहसील में एसडीएम iजागृति अवस्थी जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और लेखपाल नायाब अहमद पर वरासत दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाने लगे। कहा कि कई महीने बीत जाने के बाद भी वरासत दर्ज नहीं किया जा रहा है। आज जब जनसुनवाई के दौरान वह फिर पैसे की मांग करने लगा। इससे आक्रोश होकर कुछ वकीलों और ग्रामीणों ने लेखपाल को एसडीएम के सामने ही पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर लेखपाल को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। बता दें कि करछना तहसील में आए दिन कानूनगो और लेखपालों की कार्यशैली को लेकर वकीलों और ग्रामीणों के बीच टकराव होता रहता है। यह सभी मामले रिश्वत से ही जुड़े होते हैं। वरासत दर्ज करने सहित अन्य कार्यों के लिए मनमानी तरीके से उगाही का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इसको लेकर वकील काफी समय से हड़ताल पर भी चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें