फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विवाह के एक दिन पहले लड़के ने किया शादी से इन्कार, जीवनसाथी एप के जरिये तय हुई थी शादी

Sat, 03 Aug 2024 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजरूपपुर निवासी छवि सेन ने बताया कि उनकी बेटी हरियाणा के एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। जीवनसाथी एप के जरिये मुजफ्फरपुर के मिसकौट निवासी कौशिक सरकार के साथ उसकी शादी तय हुई थी। कौशिक अमेरिका में नौकरी करता है। 25 दिसंबर को लड़का और माता-पिता घर आए थे।
विज्ञापन
शादी जोड़ा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र में विवाह के एक दिन पहले दूल्हे के शादी करने से इन्कार कर दिया। करीब आठ महीने पहले जीवनसाथी एप के जरिये दोनों परिवारों के रजामंदी से 31 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई थी। युवती की मां की तहरीर पर दूल्हे और अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राजरूपपुर निवासी छवि सेन ने बताया कि उनकी बेटी हरियाणा के एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। जीवनसाथी एप के जरिये मुजफ्फरपुर के मिसकौट निवासी कौशिक सरकार के साथ उसकी शादी तय हुई थी। कौशिक अमेरिका में नौकरी करता है। 25 दिसंबर को लड़का और माता-पिता घर आए थे।

दोनों परिवारों के सहमति से 31 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई थी। आरोप है कि 28 जुलाई को कौशिक ने बेटी को फोन कर बताया कि कोई उसे फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद 30 जुलाई को लड़के ने बेटी को फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


छवि ने बताया कि जब उस नंबर की जांच कराई गई तो वह कौशिक के दोस्त का निकला। इसकी पुष्टि लड़के पिता ने भी की। आरोप है कि निवेदन करने पर लड़के और उसके माता-पिता अभद्रता की। छवि ने बताया कि शादी के लिए गेस्टहाउस, खान-पान समेत अन्य चीजों में अब तक उनका करीब 10 लाख खर्च हो चुका है। शादी टूटने से बेटी और पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें