फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रकरण:मजिस्ट्रेट ने प्रेक्षक से की शिकायत

Sun, 05 May 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Sanjay Gupta, BJP
विज्ञापन
चेकिंग के नाम पर भाजपा विधायक की गाड़ी रोकने पर हुए हंगामे के मामले की शिकायत प्रेक्षक से की गई है। शहर उत्तरी फ्लाइंग स्क्वॉयड के मजिस्ट्रेट ने उन्हें लिखित शिकायत करते हुए घटना के वीडियो से संबंधित सीडी भी सौंपी है। उनका कहना है कि मामले में अब आगे की कार्रवाई के संबंध में प्रेक्षक ही निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन


घटना दो मई की रात 12.40 मिनट की है। सुभाष चौराहे पर फ्लाइंग स्क्वॉयड ने चायल विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी चेकिंग के लिए रोक ली थी जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। मजिस्ट्रेट मनमोहन पांडेय का आरोप था कि चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने पर विधायक भड़क गए और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। आरोप था कि उनके साथ गालीगलौच की गई। उधर विधायक संजय गुप्ता ने गालीगलौच का आरोप निराधार बताते हुए चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

शनिवार को मजिस्ट्रेट ने इस मामले की लिखित शिकायत चुनाव नोडल अफसर डीएफओ के अतिरिक्त एआरओ व चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए फूलपुर लोकसभा सीट के प्रेक्षक से की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो की एक सीडी भी उच्चाधिकारियों को सौंपी है। बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत लिखित तौर पर कर दी है। अब इसमें आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय उच्चाधिकारी ही लेंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड की ओर से गाड़ी रोकने पर हंगामे की यह पहली घटना नहीं। इससे पहले भी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में गश्त करने वाली फ्लाइंग स्क्वॉयड को भी इस तरह की घटना का सामना पिछले दिनों करना पड़ा था। जिसके बाद वहां के दोनों मजिस्ट्रेटों ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें