Prayagraj News : प्रवक्ता पद की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : प्रयागराज
परीक्षा में पूछे गए जीएस के कुछ सवाल
प्रश्न - निम्न में से किसने कहा, ‘किसानों को स्वयं को केवल विदेशी जंजीरों से ही आजाद नहीं कराना है अपितु जमींदारों व पूंजीवादियों से भी आजाद कराना है?’
विकल्प- इंदुलाल याज्ञनिक, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरदार पटेल
प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट, 2021 का मुख्य शीर्षक है?
विकल्प- प्रिजर्विंग वाटर, कनवर्जिंग वाटर, मैनेजिंग वाटर, वैल्यूइंग वाटर
प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सा कैंसर पूरे विश्व में सामान्यत: सर्वाधिक पाया जाता है?
विकल्प- कार्सीनोमा, सार्कोमा, लिम्फोमा, जर्म कोशिका ट्यूमर
प्रश्न- सुभाष चंद्र बोस के राजनैतिक गुरु कौन थे?
विकल्प- जीके गोखले, सीआर दास, बीसी पाल, बीजी तिलक
Prayagraj News : प्रवक्ता पद की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : प्रयागराज
प्रश्न- तक्षशिला विश्वविद्यालयय का निम्नलिखित में से कितने उत्खनन कराया?
विकल्प- डॉ. स्पूनर, जॉन मार्शल, डॉ. स्टीन, आरडी बनर्जी
प्रश्न- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (सोन चिरैया) के कृत्रिम प्रजनन के लिए स्थापित किया गया संरक्षण प्रजनन केंद्र कहां है?
विकल्प- सिद्धार्थनगर, झुंझुनू, जैसलमेर, ग्वालियर
प्रश्न- सतत विकास के लिए शिक्षा पर यूनेस्को का विश्व सम्मेलन मई 2021 में किस देश में आयोजित किया गया?
विकल्प- फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली
प्रश्न- किस स्तूप में ‘आर्यक-स्तंभ’ की विशेषताएं प्रतीत होती हैं?
विकल्प- सांची, बोधगया, अमरावती, भरहुत
प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र उत्तर प्रदेश के किस जिले में है?
विकल्प- वाराणसी, मेरठ, झांसी, कानपुर
प्रश्न- भारत के किस राज्य में नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व (जैवमंडल आगार) का विस्तार नहीं है?
विकल्प- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल
प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन मई 2021 में भारतीय वायु सेना की पहली महिला ‘उड़ान परीक्षण इंजीनियर’ बनी?
विकल्प- अवनीश चतुर्वेदी, मोहना सिंह जितरवाल, भावना कंठ, आश्रिता वीङ ओलेटी