चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों-महिलाओं ने बृहस्पतिवार की शाम मेपल लीव्स अपार्टमेंट में मतदाता जागरूकता अभियान की अलख जगाई। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने व शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
अपार्टमेंट में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशी, अनुप्रिया विधि सिंह, अविका गुप्ता, आद्या गुप्ता, नुमा, सारा, आकर्ष, चरन, ईशानवी पांडेय, विवा, नैनो, अभिमन्यु सिंह, शिवाय सिंह, संदर्भ, सान्या सिंह, सान्वी सिंह, सार्थक, शांभवी, वंशिका, अयांद्रा चौबे, नुवैद अजफर, जोया, शाहिल मसूद ने तरह-तरह के चित्रों से संदेश दिया।
इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में विभूति सिंह शिखा पांडेय, सुमन सिंह, डॉ श्वेता गुप्ता, नीलम सिंह, सोनम सिंह, किरन कुमारी, सुमन चौबे, क्षिप्रा मजूमदार, सुमन यादव, अंतिमा, रुचि, नाजिया अली, निवेदिता सीमा जाफरी ने हथेलियों पर वोट फॉर इंडिया के स्लोगन से मेहंदी रचाई। संचालन स्विप की अपर्णा बाजपेयी व शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव ने किया। शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, कमलाकांत तिवारी उपस्थित थे। हाउसिंह सोसाइटी के अध्यक्ष राजमणि यादव, डॉ आरके गुप्ता, उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, कोषाध्यक्ष एसके मजूमदार, सचिव विजय लाल, हरिओम रस्तोगी और हीरालाल यादव ने रिकार्डतोड़ मतदान की अपील की।