फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालापुर घटना : एक ही घटना में समाप्त हो गया रामकरन का पूरा कुनबा

Sun, 22 Aug 2021 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थाना क्षेत्र के बसहाई निवासी रेनू देवी (35) अपने तीन बच्चों समेत गोल्हैया खदान में मृत पड़ी मिली। सुबह खदान में भरे पानी में लाशें उतराती मिली तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर के  क्षेत्र के बसहाई गांव में रविवार को हुई घटना में शिवकरन उर्फ गोरे लाल यादव की पत्नी, बेटी व पुत्र एक साथ मौत के मुँह में चले गए। इस एक घटना से उसका वंश समाप्त हो गया। थाना क्षेत्र के बसहाई निवासी रेनू देवी (35) अपने तीन बच्चों समेत गोल्हैया खदान में मृत पड़ी मिली। सुबह खदान में भरे पानी में लाशें उतराती मिली तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। प्रांरभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही थी लेकिन मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतका रेनू मूल रूप से घूरपुर की रहने वाली थी जिसकी शादी 2005 में बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव से हुई थी। शादी के बाद उसने तीन बच्चों को भी जन्म दिया जिसमें कल्पना(15), सरोज उर्फ कल्लो(13) व गोलू(12)साल का था। शिवकरन नैनी स्थित संस्थान में गार्ड था और कभी-कभी ही घर आता था। मृतका अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी जबकि उसके सास-ससुर गांव में ही स्थित दूसरेघर में रहते थे। रविवार सुबह गांव के लोग गोल्हैया खदान की ओर से गए तो वहां महिला की लाश पानी में उतराती दिखी। कुछ देर बाद दो बच्चियों के शव भी उतराने लगे।

खबर फैली तो ग्रामीण जुट गए और जानकारी पर पुलिस भी आ गई। तीनों शवों को बाहर निकलवाया गया तो मृतकों की पहचान रेनू व उनकी दोनों बच्चियों के रूप में हुई। गोताखोरों से तलाश कराई गई तो गोलू की भी लाश मिल गई। जानकारी पर घरवाले और कुछ देर बाद मृतका का पति भी आ गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि शनिवार शाम को उसकी रेनू से बात हुई थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस प्रथमदृष्या इसे खुदकुशी मान रही थी लेकिन मृतका के पिता की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दहेज के लिए मांगते थे रुपये
मृतका के पिता शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात आठ बजे के करीब रेनू ने उसके पास फोन किया था। बताया था कि घरवाले उसे व उसके बच्चों को जान से मारने के लिए पहाड़ पर ले जा रहे हैं। इसके बाद फोन बंद हो गया। सुबह चारों की मौत की खबर मिली। पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि बेटी का पति व उसके सास-ससुर जमीन उस पर जमीन खरीदने के लिए मायकेसे रुपये लाने का दबाव बनाते थे। दहेज के लिए ही उन्होंने दो बेटों व बहुओं संग मिलकर यह वारदात की।

मां ने लगाया बेटे पर आरोप
उधर घटना के बाद मृतका की सास व देवरानी का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग दोनों से घटना के संबंध में बातचीत करते दिख रहे हैं और इसी दौरान मृतका की सास अपने ही बेटे पर उंगली उठाती नजर आती है। हालांकि मृतका के देवरानी के भाई का आरोप है कि रेनू के मायकेपक्ष के लोगों ने डरा-धमकाकर यह वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें