देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटीं। कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होने के साथ ही आडवाणी के द्वारा देश के लिए कराए गए कार्यों को सार्वजनिक पहचान मिलेगी।
आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से उनके योगदान और कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलेगी।
आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवानी, डॉ विक्रम सिंह पटेल, रईस चंद्र शुक्ला, डॉक्टर एलएस ओझा, संगम मिश्रा, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, देवेश सिंह, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, नवीन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, रोहित जायसवाल, संजीव जायसवाल आदि ने बधाई दी।
उधर, सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में हुई कायस्थ संघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महापरिवार पूरे भारतवर्ष एवं विश्व के कोने-कोने पर निवास करते हैं। अलग-अलग प्रांत में विभिन्न नाम से जाने जाते हैं। लालकृष्ण आडवाणी सिंध प्रांत के रहने वाले हैं और वहां आडवाणी कायस्थ समाज का ही उपनाम है। आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र वर्मा, शुभेंदु श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव पार्षद, नीरज गुप्ता, भाजपा नेता विनोद सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।