फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के घर भी जा चुका है दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
Kydganj news
विज्ञापन
कीडगंज में फेसबुक फ्रेंड के साथ दुष्कर्म का मामला, हत्या के मामले में भी है वांछित है आरोपी, पीड़िता का कोर्ट में हुआ बयान
विज्ञापन

प्रयागराज। कीडगंज में मुंबई से आई विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी उसके घर जाकर भी उससे मुलाकात कर चुका है। पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई। उधर मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली विवाहिता 18 अक्तूबर को अपने बीमार बेटे को लेकर शाहगंज स्थित मजार पर आई थी। इसके बाद पति व बेटे होटल में थे तभी वह शहर में रहने वाले अपने फेसबुक दोस्त गगन निषाद से मिलने बोट क्लब पहुंची। आरोप है कि गगन ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कई बातें सामने आईं। पता चला कि आरोपी गगन फेसबुक के माध्यम से विवाहिता का दोस्त बना और फिर एक बार उसके मुंबई स्थित घर भी गया। पुलिस ने बताया कि वहां उसने खुद को कारोबारी बताया और उसके पति से भी मिला। उधर मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पता चला है कि वह दारागंज से हत्या के मामले में वांछित है। उधर दारागंज पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में अर्जी देकर गैरजमानती वारंट जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें