प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज आने का कार्यक्रम टल गया है। वे अब 26 या 27 फरवरी को कुंभ नगरी पहुंच सकते हैं। पहले उन्हें माघी पूर्णिमा के दिन 19 फरवरी को प्रयागराज पहुंचना है। उनके प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम क्यों टला है इसकी वाजिब वजह भी अफसर नहीं बता पा रहे हैं।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने भी इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल 19 फरवरी को प्रयागराज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने भी 26 या 27 फरवरी को ही उनके आने की संभावना व्यक्त की है।
दरअसल पूर्व में पीएम का 19 फरवरी को प्रयागराज आने का कार्यक्रम था। इस दौरान वे संगम स्नान कर कुछ संतों से यहां मिल सकते थे। बताया जा रहा है पुलवामा में हुए आतंकी हमले की वजह से पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टाला गया है।