फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh mela 2019: गिनीज रिकार्ड के लिए एक ही रूट पर दौड़ेंगी 500 बसें, 28 फरवरी की सुबह होगा संचालन

Sun, 17 Feb 2019 03:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले के दौरान यूपी रोडवेज भी एक रिकार्ड बनाने जा रहा है। रोडवेज द्वारा चलाई जा रही शटल बसों का संचालन 28 फरवरी की सुबह एक ही रूट पर होगा। ये बसें नवाबगंज-सोरांव फोर लेन हाइवे पर चलेंगी। इस दौरान 27 की रात हाइवे की एक लेन बंद भी रहेगी। यहां रात भर में बसों को कतारवद्ध खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


तकरीबन 20 किलोमीटर के क्षेत्र में इन बसों का संचालन रोडवेज की ओर से एक साथ किया जाएगा। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से पर्यवेक्षक भी आएंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि यह पहला मौका होगा कि जब एक ही रूट पर एक ही रंग और एक जैसी 500 शटल बसों का प्रदर्शन एक साथ होगा।

उन्होंने बताया कि नवाबगंज से सोरांव की ओर इन बसों को 27 फरवरी की रात हाइवे की एक लेन पर खड़ा किया जाएगा। इन बसों को तकरीबन आठ किमी की दूरी तक खड़ा किया जाएगा। इसके बाद ये बसें 20 किमी के क्षेत्र में एक साथ भ्रमण करेंगी। जो अपने आप में एक अनूठा अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें