फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: महाशिवरात्रि से पहले फिर उमड़ा आस्था का रेला, संगम पर पूजा-दान और आरती की मची होड़

Fri, 01 Mar 2019 12:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य और भव्य कुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि से पहले ही संगम पर एक बार फिर आस्था की लहरें हिलोरें मारने लगी हैं। मेले के आखिरी दौर में कुंभ स्नान का पुण्य बटोरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी है। लोग शिविरों और होटलों में जगह पक्की कर रहे हैं। गुरुवार को संगम नोज से लेकर अन्य घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम तक लाखों की तादाद में भक्तों ने डुबकी लगाई।कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व से पहले श्रद्धालु प्रयागराज में डेरा डालने लगे हैं।

विज्ञापन


जो लोग अब तक डुबकी नहीं लगा सके हैं, व आखिरी दिनों में मौका नहीं गंवाना चाहते। यही वजह है कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को हर्षवर्धन चौराहा से लेकर नैनी, झूंसी की तरफ से दिन भर भक्तों का हुजूम कुंभ क्षेत्र की ओर बढ़ता रहा। दिन के 12 बजे तक बालसन चौराहा, सीएमपी चौराहा वाली सड़कों पर वाहनों का तांता लगने से जाम लगा रहा। हर्षवर्धन चौराहे पर मेला के प्रवेश द्वार के पास लोग तिल-तिल कर बढ़ते रहे। संगम पर भोर से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही।

डुबकी के साथ त्रिवेणी की पूजा, अर्घ्य और दान में लोग लीन रहे। कहीं दीपदान, आरती तो कहीं गंगा गान होता रहा। तीर्थपुरोहितों की कतार भी उसी भीड़ के बीच भक्तों को सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल के लिए संकल्प करवाती रही। आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविरों में भीड़ पहुंच रही हैं। भक्ति वेदांत नगर के शिविर से लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद के शिविर तक में श्रद्धालु अभी से जगह पक्की करा रहे हैं। संस्थाओं के शिविरों के अलावा मेला क्षेत्र के अतिथि निवासों, यात्री हालों में भी बुकिंग तेज हो गई है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के बाद भी लगे रहेंगे शिविर
महाशिवरात्रि पर चार मार्च को कुंभ के आखिरी स्नान पर्व के बाद भी मेला नहीं हटेगा। कुंभ में लगे सरकारी संस्थानों के शिविरों को 10 मार्च तक न हटाने का निर्देश दिया गया है। इस अवधि तक सारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं यथावत रखी जाएंगी। सेक्टर-एक, दो, तीन व चार में लगे सरकारी शिविरों को न हटाने संबंधी दिशा-निर्देश से अफसरों को अवगत करा दिया गया है। एक अफसर ने बताया कि आखिरी स्नान के बाद शिविर न समेटने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें