फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आपदा प्रबंधन के लिए 1700 डिजास्टर किट, स्वास्थ्य विभाग सवा करोड़ करेगा खर्च

Fri, 14 Dec 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ मेले की तैयारी जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंभ मेला में स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन के तहत जीवन रक्षक दवाओं, उपकरणों से लैस 1700 डिजास्टर किट तैयार कराई हैं। करीब सवा करोड़ के खर्च से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दुर्घटना (ट्रामा), बर्न (जलने) और ड्राउलिंग (पानी में डूबने) की स्थिति में संबंधित लोगों का इलाज मौके पर ही किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


डिजास्टर किट में जीवन रक्षक दवाएं और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता कराई गई है। मेले के लिए तैयार कराई गईं 1700 किटों में 1000 किट ट्रामा के लिए आरक्षित रहेंगी। इनमें आधी केंद्रीय चिकित्सालय और बाकी सभी सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
आग लगने की घटना में जलने वालों के उपचार के लिए 600 डिजास्टर किट सुरक्षित की गई हैं। सभी सेक्टरों में इनकी उपलब्धता होगी। अनहोनी होने की दशा में स्वास्थ्य कर्मी किट के साथ घटनास्थल पर ही मरीजों का इलाज करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं पानी में डूबने वालों के इलाज को रिवर एंबुलेंस में 100 डिजास्टर किट रखवाई जाएंगी। रिवर एंबुलेंस पर ही मरीजों का प्राथमिक इलाज कर गंभीर मरीजों को केंद्रीय अस्पताल या अन्य हायर सेंटरों के लिए जरूरत के हिसाब से रेफर किया जाएगा। 

इस बार कुंभ मेले में आपदा प्रबंधन के तहत पहली बार डिजास्टर किट की उपलब्धता कराई जा रही है। इस किट में प्राथमिक उपचार के साथ जीवन रक्षक दवाएं भी होंगी। टीम सदस्यों को इस बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। 
-डॉ. अशोक कुमार पालीवाल, एडी हेल्थ, कुंभ मेला प्रभारी स्वास्थ्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें