फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KP Trust : राघवेंद्रनाथ बोले- मुझे 18 वोटों से हराया गया, 148 मत गिने ही नहीं गए

Mon, 08 Apr 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने बताया कि बीते दिनों गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ट्रस्ट के कई सदस्यों को अपमानित किया गया। मनमानी करते हुए पूर्व महामंत्री और संयुक्त मंत्री की सदस्यता समाप्त की ही गई, बिना किसी नोटिस और एजेंडे के ही ट्रिब्यूनल को भी बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह और राघवेंद्रनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ सिंह ने रविवार को मौजूदा अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह पर नियम-कायदों को ताक पर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी हार को लेकर नया खुलासा भी किया। कहा कि वह हारे नहीं, बल्कि हराए गए हैं। जितने मत पड़े थे, उनमें से 148 मत कम पाए गए थे। उन वोटों की गिनती हो जाती तो परिणाम कुछ और होता।

विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने बताया कि बीते दिनों गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ट्रस्ट के कई सदस्यों को अपमानित किया गया। मनमानी करते हुए पूर्व महामंत्री और संयुक्त मंत्री की सदस्यता समाप्त की ही गई, बिना किसी नोटिस और एजेंडे के ही ट्रिब्यूनल को भी बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटी से की गई है। उनका कहना था कि 18 वोटों से राघवेंद्र नाथ को रिटर्निंग अफसर ने पराजित घोषित किया था और कुल पड़े मतों में से कम पाए 148 वोटों की गिनती ही नहीं कराई गई। ऐसे में यह चुनाव ही अवैधानिक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें