फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपी कालेज में अंतिम रूप लेने लगा शाही पंडाल

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर केपी कालेज में बन रहा शाही पंडाल तकरीबन तैयार हो गया है। यहां बने सभी पंडाल वाटरप्रूफ बनाए गए हैं। इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी को देखते हुए पंडालों को एयरकंडीशन से भी लैस किया गया है। बुधवार को केपी कालेज ग्राउंड में बनाए गए पंडालों में एयरकंडीशन की टेस्टिंग का काम जारी रहा। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि प्री मानसून को देखते हुए केपी कालेज में वाटर प्रूफ टेंट लगाने का काम शुरू किया गया। यहां बनाए जा रहे पंडालों में बारिश की वजह से कोई किचकिच न हो इसके लिए वूडेन फ्लोर भी बनाए गए हैं। इस बीच सैकड़ों की संख्या में आए एसी लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है बृहस्पतिवार तक केपी कालेज ग्राउंड में सभी एसी पंडालों में लगा दिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कार्यसमिति की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वायुयान से अचानक इलाहाबाद पहुंच गए।   यहां केंद्रीय कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन, सांसद विनोद सोनकर आदि के साथ अब तक की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समिति की बैठक में अनेक राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव जनहित में पारित किए जाएंगे। महानगर प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र के अनुसार इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, राकेश त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र मिश्र, विजय मिश्र, पदुम जायसवाल, शशि वार्ष्णेय, नि:शीष दुबे, रवि केसरवानी, अनीता सचान, नरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
  वहीं दूसरी ओर यमुना पार के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कालेज में भी पीएम मोदी की रैली एवं राष्ट्रीय कार्य समिति की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक में मोदी की रैली की तैयारियों के प्रबंधन की समीक्षा हुई। इस मौके पर सांसद श्यामा चरण गुप्ता, राकेश शुक्ला, भगवत पांडेय, सुबोध सिंह, श्याम नारायण द्विवेदी, सोनू निषाद, अरुण तिवारी आदि की मौजूदगी में यमुना पार के सभी मंडल एवं गांव से आए बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियों के संबंध में अपनी बातें रखी। 

परेड ग्राउंड में 13 जून को पीएम मोदी की परिवर्तन रैली के मद्देनजर भाजपा की ओर से मोदी हाईटेक रथ निकाला जाएगा। भाजपा प्रचार प्रसार विभाग के नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया के मुताबिक पीएम मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर यह रथ निकाला जाएगा। रथ में मोदी के भाषण एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें