फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली में सिपाही ने की आत्महत्या, कोतवाल निलंबित

Wed, 30 Sep 2020 04:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली की बैरक में आत्महत्या करने वाले सिपाही के छह घंटे तक गायब रहने की बात छिपाने के मामले में अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर आईजी प्रयागराज ने कोतवाल राकेश भारती को निलंबित कर दिया है। उधर, सिपाही की खुदकुशी की गुत्थी पांच दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। जांच टीमें अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। लालगंज कोतवाली में तैनात 2018 बैच के सिपाही आशुतोष यादव ने बीते 25 सिंतबर को बैरक में एके-47 से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के दिन उसकी ड्यूटी प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के साथ लगी थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आसपास के लोगों के मुताबिक सिपाही ने दोपहर बारह बजे के आसपास खुद को गोली मारी थी। जबकि उसका शव छह घंटे बाद बैरक से बरामद किया गया। सिपाही आशुतोष यादव के एके-47 के साथ गायब रहने का मामला लालगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती छिपाए रहे। जबकि हमराही के एके-47 के साथ गायब होने की सूचना उन्हें अफसरों को देनी चाहिए थी।

इसके साथ ही जीडी पर प्रभारी निरीक्षक को मामला दर्ज कराना था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। मंगलवार सुबह आईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप ने इसका संज्ञान लेते हुए कोतवाल राकेश भारती को निलंबित कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने भी एके-47 के साथ सिपाही के गायब होने का मामला छिपाने पर कोतवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए अफसरों को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


राकेश भारती की जगह संजय यादव को लालगंज का कोतवाल बनाया गया है। उधर, सिपाही की खुदकुशी की गुत्थी पांच दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। जांच अधिकारी मोबाइल की सीडीआर नहीं आने की बात कह रहे हैं, लेकिन अंदरखाने में चर्चा है कि सीडीआर संबंधित अधिकारी तक पहुंच गई है। वह जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहते हैं।

सिपाही की आत्महत्या के मामले में सामने आया है कि प्रभारी निरीक्षक को अपने हमराही के बारे में छह घंटे तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस गंभीर मामले को छिपाने पर प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी। -अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें