फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में पीट-पीट कर किसान की हत्या

विज्ञापन
श्याम लाल बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : MEJA
विज्ञापन
मांडा के बरहा कला में वारदात, फैली सनसनी
विज्ञापन

मेजा। मांडा और मेजा के बार्डर पर स्थित बरहा कला गांव में शुक्रवार शाम जमीन के विवाद में पीटकर-पीटकर किसान श्यामलाल बिंद(50) की हत्या कर दी गई। उन्हें सीएचसी मेजा ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर, हत्यारोपी घर में ताला लगाकर भाग निकले।
बरहा कला गांव में श्यामलाल का पड़ोसी राधेश्याम बिंद से एक जमीन के टुकड़े को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार शाम को विवादित जमीन पर लगे चिलबिल के पेड़ को राधेश्याम का बेटा काट रहा था। इसका श्यामलाल ने विरोध किया तो राधेश्याम और उसके बेटों ने घेरकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे श्यामलाल लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। हमलावरों का इतने पर भी जी नहीं माना तो श्याम लाल के सर पर कटवासा से वार कर मरणासन्न कर दिए। उधर शोरगुल सुनक पहुंचे परिजनों ने श्यामलाल को बेसुध पड़ा देखा तो स्तब्ध रह गए। वह उन्हें तत्काल मेजा सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृृत घोषित कर दिया। सूचना पर मांडा पुलिस भी पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर कटवासा लहराते हुए गांव से निकल भागे। मेजा सीएचसी में पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर मेजा इंस्पेक्टर संतोष दूबे सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन

हमले में परिजन भी हुए घायल
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमला बोला। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। छोटे-छोटे बच्चों की भी पिटाई की गई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीच-बचाव करने के दौरान उमेश, विनोद, गुड़िया देवी, इंदू देवी, अंजली, सिद्दार्थ और रूपा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक का बेटा उमेश ने बताया कि पप्पू, दीपचन्द्र, दीपक, सोनी सहित अन्य कई लोगों ने लाठी-डंडा और कटवासा से पीटे हैं।
विज्ञापन

मृतक के घर मचा कोहराम
उधर श्याम लाल बिंद की हत्या के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सियापा छाया हुआ है। गांव के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स एहतियातन डटी हुई है। मृतक श्याम लाल बिंद को तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा विनोद है। दूसरे नंबर का अशोक और तीसरा उमेश है। पत्नी कृष्णा देवी बिंद रोते-रोते बदहवास सी हो गई थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि कई साल से इस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें