फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में पुलिस के सामने पट्टीदारों में चलीं लाठियां, अधेड़ की मौत

Mon, 28 Dec 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर में सोमवार सुबह पुलिस के सामने पट्टीदारों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में दोनों पक्ष से महिला समेत पांच लोग जख्मी है। पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से पहुंची फोर्स ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बिगहरा उस्मान निवासी रविशंकर द्विवेदी उर्फ लल्लू (55) पुत्र अंबिका प्रसाद व प्रेमबली पुत्र ननछोर चचेरे भाई हैं। दोनों के घर व खेत अगल-बगल हैं। पिछले दिनों प्रेमबली ने अपने खेत के चारों तरफ मवेशियों से फसल को बचाने के लिए कटीली तार लगवाए थे। इस कारण लोग रविशंकर के खेत से होकर गुजरने लगे।

Trending Videos

हत्या - फोटो : DEMO Pics
इसी बात को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे रविशंकर व प्रेमबली के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग पहुंचे और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख गांव के रविशंकर का छोटा भाई जो गांव का चौकीदार है, उसने तिल्हापुर पुलिस चौकी फोन कर घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों की माने तो चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी को रोकना मुनासिब नहीं समझा। इस बीच दूसरे पक्ष ने रविशंकर के सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। इसमें वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा।
विज्ञापन

हत्या
आननफानन परिवार के लोग निजी वाहन से इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। रास्ते में भगवतपुर के समीप रविशंकर की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मारपीट में मृतक रविशंकर का छोटा भाई गौरीशंकर व दूसरे पक्ष से प्रेमबली, उसकी पत्नी रन्नो देवी व बेटे धर्मेंद्र को चोटें आईं हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिसकर्मियों ने रविशंकर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रविशंकर पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो लड़के व चार लड़कियां हैं। पुलिस ने प्रेमबली द्विवेदी उसके बड़े लड़के अजय व पत्नी रन्नो देवी को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

तीन माह पहले भी हुआ था विवाद
प्रेमबली व रविशंकर के परिवार वालों के बीच विवाद की बुनियाद तीन महीने पहले ही पड़ गई थी। दोनों पक्ष के बीच तीन माह पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने शांतिभंग में चालान भी किया। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। इधर, गेहूं की फसल से पहले प्रेमबली ने खेत के किनारे कटीले तार लगवाए तो लोगों ने रविशंकर के खेत को रास्ता बना लिया। इसी के बाद सोमवार सुबह विवाद हुआ।
 
  • मृतक के घरवालों ने अब तक तहरीर नहीं दी है। परिवार के लोग जो तहरीर देते हैं, उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सामने घटना होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - श्यामकांत, सीओ चायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें