फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime : गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए नाबालिग आशिक ने किया कोयला कारोबारी के बेटे का अपहरण

Wed, 15 Jun 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी बाजार निवासी शशिबाबू केसरवानी कोयला कारोबारी हैं। इसके अलावा उनके कई ईंट भट्ठे भी हैं। मंगलवार शाम शशिबाबू का इकलौता बेटा कार्तिक (5) संदिग्ध हालत में लापता हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस ने व्यापारी के बच्चे को सकुशल किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनौरी बाजार से मंगलवार शाम कोयला कारोबारी के इकलौते बेटे को अगवा करने वाली किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस को बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के हम उम्र प्रेमी ने उसके शौक पूरे करने के लिए अपने दोस्त की मदद से बालक को अगवा किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस की पांच टीमों को एसपी हेमराज मीना ने सम्मानित किया है।

 

विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी बाजार निवासी शशिबाबू केसरवानी कोयला कारोबारी हैं। इसके अलावा उनके कई ईंट भट्ठे भी हैं। मंगलवार शाम शशिबाबू का इकलौता बेटा कार्तिक (5) संदिग्ध हालत में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कार्तिक का पता नहीं चलने पर शशिबाबू ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

 


घटना की जानकारी होने के बाद एसपी हेमराज मीना ने एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, सर्विंलास सेल के अलावा पांच टीमों का गठन कर बालक के जल्द सकुशल बरामदगी का निर्देश दिया। पुलिस ने रात भर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मनौरी बाजार में लोगों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक नकाबपोश युवती व युवक कार्तिक को साथ ले जाते दिखे। इस पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो प्रयागराज में कार्तिक एक नाबालिग किशोरी के साथ मिल गया। किशोरी भी पिपरी इलाके की रहने वाली थी और वह पड़ोस में रहने वाले किशोर से प्रेम करती थी।

विज्ञापन

फिरौती वसूलने का बनाया था प्लानकिशोरी ने बताया उसके प्रेमी ने ही कार्तिक को अगवा कर व्यापारी से फिरौती वसूलने का प्लान बनाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी, उसके प्रेमी व उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों नाबालिग हैं। बुधवार को पुलिस ऑफिस में एसपी हेमराज मीना ने बताया कार्तिक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बालक के अपहरण में शामिल किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए एक किशोर की कार्तिक के घरवालों से रंजिश भी थी। एसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस की पांच टीमों को पांच-पांच हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

पढ़ने की उम्र में लगा प्रेम रोग, मिलीं सलाखें
कोयला व्यापारी के बेटे कार्तिक को अगवा करने वाला किशोर उसका पड़ोसी था। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोर साथ में पढ़ने वाली एक किशोरी से प्रेम करता था। किशोर अपनी प्रेमिका को महंगे गिफ्ट व उसके अन्य शौक पूरे करना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने साथी के साथ मिलकर व्यापारी के बेटे को अगवा करने का प्लान बनाया। प्लान में किशोरी भी शामिल थी। कार्तिक को अगवा करने के बाद किशोरी उसे लेकर प्रयागराज में रहने वाली बहन के यहां पहुंची। बहन ने बच्चे के बारे में पूछा तो उसने कह दिया कि यह उसके दोस्त का भांजा है। उधर, किशोरी का प्रेमी व उसका साथी व्यापारी को फोन तो कर रहे थे, लेकिन फिरौती मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें