फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर दिखा खादी का जलवा

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
खादी का जलवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद लेडीज क्लब में बृहस्पतिवार को ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें देशभक्ति पर केंद्रित एक से बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष पूनम गुलाटी ने ‘जहां डाल-डाल पर सोेने की चिड़िया करती हैं बसेरा’ गीत के साथ की। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र खादी और स्वदेशी वस्त्रों पर केंद्रित फैशन शो रहा, जिसमें महिलाओं ने रैंप वॉक कर जलवे बिखेरे। विविध परिधानों के आधार पर फैशन शो सात राउंड में हुआ।
विज्ञापन


तिरंगे के रंग में सजे आकर्षक मंच की भी खूब तारीफ हुई। सदस्यों ने देशभक्ति के गीत सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। लघु नाटिका ‘कुछ खट्टी मीठी बात’ को भी खूब सराहा गया। इसके साथ क्लब प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। फैशन शो में किरन चावला, उषा, अंजू, ज्योति, रोजी, रश्मि, श्रुति आदि ने शिरकत की। मंच सज्जा मनीषा, नीलू, रिचा, पारुल द्वारा की गई। व्यवस्था में उषा सैनी, अनु अग्रवाल, सरिता, मीना सिंघल, प्रिया नारायण ने सहयोग दिया। निर्देशन, संयोजन और संचालन ममता और अंकिता ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें