समय के साथ खुद को बदल रहा है खादी
खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि समय के साथ खादी ग्रामोद्योग भी खुद को बदल रहा है। इसकी पैकेजिंग, मार्केटिंग के साथ ही साइज और रेंज आदि में बदलाव किया जा रहा है, जिससे समय के साथ खादी चल सके। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश को भाव विभोर और रोमांचित करने वाला है। हम सौभाग्यशाली हैं जिन्हें इस क्षण का साक्षी होने का मौका मिल रहा है।