नकल की राह उचित नहीं
डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दीं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। सभी का दायित्व है कि नियम कायदे का पालन करें।
कानपुर की घटना को केशव ने बताया दुखदकानपुर में आग से मां-बेटी की मौत की घटना को डिप्टी सीएम ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी गरीब के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। विपक्ष जो सवाल उठा रहा है वह गुंडे माफिया को बचाने के लिए है। लोग भले ही इसे बुलडोजर नीति का परिणाम करार दे रहे हों, लेकिन सरकार गरीबों के साथ है। इस घटना से मैं खुद दुखी हूं। सरकार ने भी शोक संवेदना जताई है। इस मामले हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रयागराज से कोई भी कार्यालय नहीं होगा शिफ्ट
डिप्टी सीएम ने प्रयागराज से क्षेत्रीय अभिलेखागार कार्यालय लखनऊ जाने के बारे में दो टूक कहा कि जो कार्यालय प्रयागराज में हैं वे सभी यहीं रहेंगे। प्रयागराज से कोई कार्यालय बाहर नहीं जाएगा। जो कार्यालय यहां से गए हैं वो भाजपा की पूर्व की सरकारों में गए हैं।
प्रयागराज के रास्ते दिल्ली तक जाएगा जल मार्ग
कुंभ मेले के विकास कार्यों का भी डिप्टी सीएम ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हल्दिया से वाराणसी तक आने वाला जलमार्ग प्रयागराज तक आएगा। प्रयास किया जाएगा कि मां यमुना के रास्ते इसे दिल्ली तक ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ही नहीं, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी सहित सभी जगह विकास कार्य हो रहे हैं।
श्रीराम वन गमन और राम जानकी पथ पर हो रहा काम
श्रीराम वनगमन पथ पर केशव ने कहा कि श्रीराम वन गमन और राम जानकी पथ पर काम हो रहा है। पीएम मोदी का विजन है कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या जाएं वो भगवान राम की वनगमन लीला मार्ग पर भी जाएं। कहा कि भगवान राम ने शृंग्वेरपुर की धरती से ही त्रेतायुग में समरसता का संदेश दिया था।