फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव और महेंद्र सिंह लाएंगे पूर्व पीएम का अस्थि कलश

Thu, 23 Aug 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन कलश यात्रा 24 अगस्त की शाम को इलाहाबाद पहुंचेंगी। लखनऊ से इलाहाबाद तक इस यात्रा को लाने की जिम्मेदारी सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री महेंद्र सिंह को मिली है। बताया जा रहा है कि शाम सात बजे तक पूर्व पीएम का अस्थि कलश सर्किट हाउस आ जाएगी। रातभर अस्थि कलश सर्किट हाउस में ही रखा जाएगा। 25 की सुबह सर्किट हाउस में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इसके बाद 11 बजे अस्थि कलश यात्रा सर्किट हाउस से संगम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यात्रा  की तैयारियों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि 25 अगस्त की सुबह नौ बजे से सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी। उन्होंने बताया कि कौशांबी जिले में 24 अगस्त को यात्रा पुरामुफ्ती के रास्ते बेगम बाजार, पोंगाहट, धूमनगंज, सुलेम सराय होते हुए चौफटका चौराहा होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेगी। 25 को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के बाद इंदिरा गांधी चौराहा, हीरा हलवाई, हिंदू हॉस्टल, चंद्रशेखर आजाद मूर्ति, पंडित दीन दयाल मूर्ति चौराहा, गीता निकेतन, फोर्ट रोड चौराहा से होकर संगम जाएगी। बैठक में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि सभी 80 पार्षद श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। शहर में प्रचार वाहन द्वारा अस्थि कलश यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा की सूचना दी जाएगी। इस दौरान शहर के तमाम स्थानों पर पुष्पार्चन आदि का भी कार्यक्रम रखा गया है। बैठक में डा. कमला सिंह, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, गणेश केसरवानी, मुरारीलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, साहिल अरोरा आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें