फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में रखना दोनों ही दलों के लिए चुनौती

Sun, 27 Jun 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दोनों ही दल अपने समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की लगातार कर रहे निगहबानी
  • क्रांस वोटिंग का सता रहा डर, कुछ पंचायत सदस्यों के जमा करा लिए गए फोन 
विज्ञापन
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन होने के बाद अब प्रयागराज में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय होने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की निगरानी तेज कर दी है। इस बीच भाजपा ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं को जिला पंचायत सदस्यों की निगहबानी में लगा दिया है। दोनों ही दल के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में तीन जुलाई तक रोक के रखना एक बड़ी चुनौती हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा और सपा दोनों के ही पास अभी पर्याप्त समर्थन हीं है। हालांकि दोनों ही दल के नेता लगातार यही कह रहे हैं कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है। भाजपा की बात करें तो उसके पास 29 सदस्यों का समर्थन हासिल है, जबकि अध्यक्ष पद के लिए 43 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके पास 60 सदस्यों का समर्थन हो गया है। इसी तरह सपाई भी 43 से ज्यादा सदस्यों के समर्थन की बात कर रहे हैं।

prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
जिला पंचायत के पिछले कुछ चुनावों पर नजर डाले तो सत्ता पक्ष से जुड़े दल का ही प्रत्याशी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होता है। सपा के मीडिया प्रभारी दान बहादुर सिंह कहते हैं कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि इस बार प्रयागराज में इतिहास बदलेगा और विपक्षी दल के प्रत्याशी के रूप में मालती यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी। वहीं दूसरी ओर कई वर्ष बाद यह पहला मौका है कि जब अध्यक्ष पद की लड़ाई में यमुनापार का कोई भी प्रत्याशी नहीं है। इस वजह से गंगापार के मुकाबले यमुनापार में ज्यादा आसानी से सदस्य टूट रहे हैं। दरअसल यमुनापार में जिला पंचायत की अधिकांश सीटों पर भाजपा के बागियों ने एवं पुराने सपाइयों ने ही चुनाव जीता है। 
विज्ञापन

prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद बाहर आतीं सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj
सूत्र बताते हैं कि भाजपा से ज्यादा सपा को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। इस वजह से तमाम सपा नेता पार्टी समर्थित पंचायत सदस्यों पर अपनी निगाहें बनाए रखे हैं। यमुनापार के कुछ पंचायत सदस्यों के फोन भी जमा करा लिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि वह अपने घरों में रहें। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी गंगापार के साथ यमुनापार के कई पंचायत सदस्यों से रविवार को संपर्क कर अपने पक्ष में मत दिए जाने की अपील की। कुछ पंचायत सदस्यों से भाजपा प्रत्याशी डा. वीके सिंह ने अकेले में भी वार्ता की। पूर्व विधायक दीपक पटेल कहते हैं कि प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी काफी अच्छे मतों से पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतेंगे। 60 से ज्यादा पंचायत सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें