फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा की तिरंगा यात्रा में फ्री में पेट्रोल लेने के लिए मची लूट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon, 16 Aug 2021 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशाम्बी में भाजपा विधायक को तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बाइकर्स को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल बांटना महंगा साबित हो गया। पेट्रोल लेने के लिए मची भगदड़ से स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
kaushambi News : भाजपा के तिरंगा यात्रा के दौरान स्टाक में रखी गई पेट्रोल की बोतलें। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में भाजपा विधायक को तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बाइकर्स को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल बांटना महंगा साबित हो गया। पेट्रोल लेने के लिए मची भगदड़ से स्थिति बेकाबू हो गई। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। लाठीचार्ज और भगदड़ के चलते स्वतंत्रता दिवस पर झंडे भी जमीन पर लोगों के पैरों के नीचे आ गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। आसमान पर जाते दामों वाला पेट्रोल जब कार्यकर्ताओं ने जमीन पर देखा तो सब एक ऊपर एक टूट पड़े और छीना झपटी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

kaushambi news : तिरंगा यात्रा में फ्री के पेट्रोल की मची रही लूट। - फोटो : prayagraj

चायल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक संजय गुप्ता ने रविवार 15 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों की मानें तो तिरंगा यात्रा भीड़ जुटाने के लिए विधायक की तरफ से बाइकर्स को एक-एक लीटर पेट्रोल फ्री में बांटने की व्यवस्था की गई थी। तेल की बोतल लेने के लिए भाजपाई एक दूसरे के के ऊपर गिरने लगे। फ्री में पेट्रोल लेने का जुनून लोगों के सिर पर सवार था और लोग अपनी जान की परवाह तक नहीं कर रहे थे। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम स्थल कोखराज थाना क्षेत्र के किड्जी स्कूल कैंपस में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पेट्रोल की एक बोतल को पाने के लिए कई लोगों में छीना झपटी हो रही थी। 

चायल विधानसभा में 40 किलोमीटर की थी तिरंगा यात्रा
बीजेपी विधायक संजय गुप्ता की ओर से पूर्व में ही प्रस्तावित इस तिरंगा यात्रा की तैयारियां महीनों पहले से शुरू कर दी गई थी। स्वाधीनता दिवस के मौके पर करीब 3 बजे भरवारी क़स्बा स्थित किड्जी कालेज परिसर से 40 किलोमीटर लम्बी यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में भीड़ की कमी न हो इसके लिए पेट्रोल बोतलों में स्टॉक कर रखा गया था। जिनको लेने के लिए कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलने के लिए अमादा हो गए। 

तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बड़े बेटे योगेश मौर्या, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित पूरी जिला इकाई यात्रा का हिस्सा बनी। इस दौरान भीड़ ने कोविड नियमों को तार किया। लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। इस बाबत विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि यह सब विरोधियों की साजिश है। तिरंगा यात्रा के लिए उन्होंने बोतलों में कोई पेट्रोल नहीं बांटा था। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने किड्जी परिसर के बगल स्थित पंप से पेट्रोल भराया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो तिरंगा यात्रा निकलने के डेढ़ घंटे बाद का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें