पुलिस के मुताबिक प्रदीप के चेहरे को मछलियों व कछुओं ने नोच डाला था। जांच के बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
उधर, त्योहार के दिन प्रदीप की मौत ने उसकी इकलौती बहन ममता (12) को झकझोरकर रख दिया है। ममता ने एक रोज पहले ही अपने बड़े भाई अरुण, मझले प्रदीप और सबसे छोटे अंशुल के लिए बड़े अरमान के साथ राखी खरीदी थी। भाई की मौत की खबर ममता को मिली तो वह दहाड़े मारकर रो पड़ी।
माता-पिता के साथ भाइयों के भी आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। ऐसे ही प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना स्थित चौरही गांव का रविपाल (24) पुत्र हरिशंकर पाल सुबह दोस्तों के साथ नहाने लेहदरी घाट गया था। वह भी गहने वाली में डूब गया। कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है।