विख्यात राम कथा मर्मज्ञ संत मोरारी बापू की कथा परिक्रमा प्रयागराज में दो दिन होगी। वह शृंगवेरपुर धाम और लेटे हनुमान के दरबार में रामकथा सुनाएंगे। यह कथा अयोध्या धाम के विस्तार में तीर्थों की नौ दिवसीय परिक्रमा के तहत होगी।
संत मोरारी बापू की रामकथा 27 नवंबर को कार सेवकपुरम अयोध्या से आरंभ होगी। इस क्रम में वह 30 नवंबर को शृंगवेरपुर धाम पहुंचेंगे। शृंगवेरपुर धाम में रामकथा सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इसके बाद एक दिसंबर को वह प्रयागराज पहुंचेंगे। वहां लेटे हनुमान मंदिर के सामने भी दिन के 10 से दोपहर 1:30 बजेतक रामकथा होगी। यह कथा आदेश चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित की गई है। इसमें कथाअनुरागियों को रहने, ठहरने की व्यवस्था खुद करनी होगी।