फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth : सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य, चांद का दीदार कर किया पूजन

Sat, 11 Oct 2025 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करवा चौथ पर शुक्रवार को महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र मांगी। चलनी, सूप, जल आदि से चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
गुरुनानक पार्क में करवा चौथ पूजन के लिए एकत्र हुईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ पर शुक्रवार को महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र मांगी। चलनी, सूप, जल आदि से चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण किया। सामूहिक स्थलों, अपार्टमेंट और घरों में श्रद्धा और उल्लास के बीच सतरंगी छटा बिखरी। कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सिद्ध योग के अद्भुत संयोग में यह त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने चलनी से पहले चंद्र देव फिर पति का चेहरा देखकर, उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा।

विज्ञापन


शाम होते-होते सुहागिनों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। महिलाएं रीति-रिवाज के साथ पर्व पर एकत्र हुईं और सूप व चलनी से चंद्र दर्शन किए। कई अपार्टमेंट और वहां के पार्कों में करवा चौथ का सामूहिक आयोजन हुआ। यहां महिलाएं शृंगार कर पूजा की थालियां लेकर पहुंचीं।

वीडियो कॉल कर किया व्रत का पारण

मम्फोर्डगंज की सोनी पांडेय के पति ड्यूटी के लिए शहर से बाहर रहते हैं और वह करवा चौथ पर घर नहीं आ सके। वीडियो कॉल के माध्यम से सोनी ने व्रत का पारण किया। ऐसी एक नहीं, अनेक महिलाएं रहीं जिन्होंने व्रत का पारण यूं ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें