होगी विभागीय कार्रवाई
सफाईकर्मी विनय कुमार की सहसाें ब्लॉक में तैनाती है। हाल ही में उसे सदर तहसील संबद्ध किया गया था। नायब तहसीलदार सुलभ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन, विजिलेंस की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही फहीमुद्दीन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहीं, दूसरी ओर कानूनगो की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि विजिलेंस टीम आरोपियों को तहसील परिसर से खींचकर गाड़ी तक ले जा रही है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी कोर्ट में शुक्रवार को दोनों को पेश किया जाएगा।
तीन माह में चौथा कानूनगो गिरफ्तार
बीते 25 जून को एंटी करप्शन की टीम ने होलागढ़ के कानूनगो राजेंद्र शर्मा को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद तीन जुलाई को फूलपुर से कानूनगो राम शरण सिंह को सात हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 21 अगस्त को सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक राम कृष्ण मिश्रा को दस हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था और अब लगभग तीन माह में विजिलेंस ने चौथे कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।