फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में अभी 86 हजार को मिलेगा उज्ज्वला कनेक्शन

Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
pm modi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाहाबाद में बीपीएल कार्ड धारकों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 86 हजार लोगों को पहले चरण में लाभ देने की तैयारी की जा रही है। यहां योजना की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य द्वारा इसी माह कराये जाने की योजना है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने सांसद द्वारा योजना का लाभ दिये जाने वाले लाभार्थियों की सूची भी तैयार कर ली है। हालांकि अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन परिवार की महिलाओं के नाम पर दिया जाना है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरूआत इसी माह हुई है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में देश भर में 1.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन किए जाने हैं। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पात्र बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 1600 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। सरकार गैस चूल्हा और सिलेंडर भरवाने की लागत को पूरा करने के लिए ईएमआई  की सुविधा भी दे रही है।

ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र के मुताबिक योजना के तहत उज्ज्वला में फ्री कनेक्शन (ईएमआई) पर देना है। चर्चा है कि अभी 86 हजार लोगों को प्रथम चरण में कनेक्शन दिए जाएंगे। उधर इंडियन ऑयल के अफसरों का कहना है कि इस योजना के तहत लाभार्थियों का अभी कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक बीपीएल परिवार की महिला सदस्य निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा कर सकते हैं। जिन बीपीएल परिवारों के पास योजना के आरंभ के समय तक एलपीजी कनेक्शन नहीं है, केवल वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एलपीजी केंद्र या वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें