फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जज को निजी नंबर पर फोन कर किया परेशान, गनर ने लिखाया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Nov 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गनर त्रिदेव सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी वर्तमान में न्यायमूर्ति की सुरक्षा में लगी हुई है। उसकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि न्यायमूर्ति के नंबर पर अज्ञात व्यक्ति दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है।
विज्ञापन
फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जज के निजी नंबर पर फोन कर उन्हें परेशान करने में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट गनर की ओर से तहरीर देकर दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। गनर त्रिदेव सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी वर्तमान में न्यायमूर्ति की सुरक्षा में लगी हुई है।

विज्ञापन



उसकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि न्यायमूर्ति के नंबर पर अज्ञात व्यक्ति दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है। साथ ही बार-बार मैसेज भेजकर भी उन्हें परेशान कर रहा है। ऐसे में इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। मामले में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी गई है। इस प्रकरण की रिपोर्ट साइबर सेल को भी भेजी जा रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें