थाना क्षेत्र के बैसन का पुरवा बैरी बसहरा निवासी रंजना सिंह ने घर में घुसकर आभूषण एवं नकदी चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार 14 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपने मकान का सामान गिरवाने में व्यस्त थी। वह अपने घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर थी। शाम 5 से 7 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। जब वह सीमेंट खरीदने के लिए पैसे लेने पहुंचीं तो सामान व नकदी गायब थी। चोरी हुए आभूषणों में उनकी बेटी के ससुराल के जेवर भी थे। पीड़िता ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांचकर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनका सामान वापस नहीं मिला तो परिवार पर संकट आ जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।