फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया पाल ने कहा : आज दिल को सुकून मिला, अतीक का भी हो एनकाउंटर तब होगा असली न्याय

Thu, 13 Apr 2023 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन को एनकाउंटर में ढेर किए जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल की पत्नी जया और मां शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन को एनकाउंटर में ढेर किए जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया। जया पाल ने कहा कि सीएम ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का अपना वादा पूरा करके दिखा दिया। लेकिन, इस मामले में फरार शूटरों और साजिशकर्ताओंं का भी यही हाल होना चाहिए।

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में जया पाल ने कहा कि सीएम योगी उनके लिए पिता के समान हैं। उन्होंने मुझ जैसी बेटी का मान रखा। इस एनकाउंटर के जरिए एसटीएफ ने माफिया को बड़ा संदेश दे दिया है।

विज्ञापन







 

मां शांति पाल ने सीएम योगी का आभार जताया, बोलीं- दिल को सुकून मिला

उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि हम तो पहले से मांग कर रहे थे कि मेरे बेटे को जिन्होंने दरवाजे पर चढ़कर मारा, उनका एनकाउंटर किया जाए। उन्होंने सीएम योगी जी आभार जताया। कहा कि पुलिस ने अपना फर्ज अदा किया है। जो भी हुआ, वह कानूनी आधार पर हुआ है। यह लोग इतने दिन से भागदौड़ कर रहे थे। पुलिस ने फरारी काट रहे असद और गुलाम को भी अंजाम तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा फैसला किया है। इससे मेरी आत्मा को संतुष्टि मिली है। मेरे बेटे और उसके पीछे बैठे गनर को जिन्होंने गोलियां मारी थीं,उनके एनकाउंटर से बहुत सुकून मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें