शोक में कॉलेज बंद, प्रधानाचार्य- शिक्षकों ने ढांढस बंधाया, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्र आदित्य की मौत के बाद पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सूबेदार सिंह की मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। इसके बाद कॉलेज बंद कर दिया गया। बृजेश पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने परिचारक के घर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में विष्णु कुमार, मनोज कुमार, बृजेश पटेल, राम नवल ,विनय कुमार, संतोष यादव, राजीव रंजन पटेल, संतोष कुमारी, अनुराग केशरवानी, अनुराग श्रीवास्तव, राज मणि गुप्ता, अनुपम श्रीवास्तव, संतोष गिरि के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
गढ़वा किला गांव में फिर मिले डायरिया के मरीज, अस्पताल में भर्ती
शंकरगढ़। गढ़वा किला बस्ती में बृहस्पतिवार को भी आधा दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज मिले। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। बुधवार को यहां डायरिया के एक दर्जन से अधिक मरीज पाए गए थे। जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने डॉक्टरों की टीम भेज कर गांव के मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया एवं उनका इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार को गांव में आधा दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज मिले, जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से पहुंचाया गया। बीमारी की चपेट में आने वालों में राम गरीब, शांति,उमेश वैश्य,सिया दुलारी,सनी,माही,दुर्गा देवी,गोलू, हेमा,आशा,अतुल,सुमित के नाम शामिल हैं।