युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पांच घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
अतरसुइया के रहने वाले एक युवक ने यमुना नए पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरएफ) ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नए यमुना पुल से छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुंची कीडगंज थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घंटों चले ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसी दाैरान टीम को यमुना पुल पर एक अज्ञात बाइक मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक अतरसुइया के रहने वाले 24 वर्षीय सागर सिंह की है।
पुल पर माैजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर बात करने के बाद युवक ने नदी में छलांग लगा थी। इसके बाद पुलिस परिजनों का बयान दर्ज किया, परिजनों ने कहा उनके इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बेटे ने यमुना में छलांग क्यों लगाई है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।