फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म रक्षा के लिए पक्षीराज जटायु ने प्राणों का किया बलिदान : विनोदानंद

Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर में रामायण मेला में राम जी आरती करते पूर्व पुलिस महानिदेशक के,प - फोटो : 1
विज्ञापन
अलादादपुर में रामायण मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को दंडी स्वामी विनोदानंद ने सीता हरण और पक्षीराज जटायु के अद्भुत साहस का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जटायु जानते थे कि रावण अत्यंत शक्तिशाली है, फिर भी उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना नारी की मर्यादा और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया। समाज में नई पीढ़ी को इस कथा से नारी रक्षा और सम्मान करने की सीख लेनी चाहिए।
अयोध्या धाम के सोनम ने सीता स्वयंवर की कथा सुनाई। मौके पर पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक केपी सिंह, शिवप्रसाद मिश्र, डॉ. राम भानु सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व सूचना अधिकारी सुनील शुक्ल, विनोद ओझा आदि रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उत्तर प्रदेश जनजाति कला एवं लोक संस्थान की कलाकार आरती साहू ने भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने के प्रसंग पर आधारित ढेढिया नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिमा यादव ने राम जन्म और विवाह प्रसंग पर पारंपरिक मिथिला विवाह गीत सुनाया। कार्यक्रम में जयवंत सिंह, विश्राम सिंह, संतोष सिंह, दिवान सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर में रामायण मेला में राम जी आरती करते पूर्व पुलिस महानिदेशक के,प- फोटो : 1

फोटो कैप्शन आनापुर के अलादादपुर में रामायण मेला में राम जी आरती करते पूर्व पुलिस महानिदेशक के,प- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें