जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। घरों और मंदिरों में आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। तिथियों में फेर के चलते जन्माष्टमी इस बार दो दिन मनाई जा रही है। तरह-तरह की झांकी सजाई गई। बच्चों को कान्हा के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। आनलाइन जन्माष्टमी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पेंटिंग्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जन्माष्टमी के चलते पूरा माहौल कृष्ण मय रहा। कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने बरबस ही सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
2 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
रंग-बिरंगे फूलों, कामिनी-अशोक की हरी पत्तियों और तरह-तरह के आभूषणों से कृष्ण के बाल रूप की नयनाभिराम झांकियां सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक सजाई गईं। भादों अष्टमी की आधी रात कृष्ण जन्म की बधाई बजने लगी। घंटे, घड़ियाल के साथ आरती हुई और महिलाओं ने सोहर गान किया। इसी के साथ जय कन्हैया लाल की... हाथी घोड़ा पालकी केजयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
3 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
जगह-जगह बच्चे लड्डू गोपाल के रूप में सजे नजर आए। कृष्ण रूप सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर के कई मंदिरों में बुधवार को भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बन गया था। बलुआ घाट स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में भोर में 4:30 बजे राधा-कृष्ण की आरती के साथ ही तीन दिवसीय जन्मोत्सव आरंभ हो गया।
4 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
राधा-कृष्ण की फूलों से भव्य झांकी सजाई गई। झांकी दर्शन सुबह 7:30 से रात 8:30 बजे तक चला। बुधवार की सुबह आठ से रात एक बजे तक झांकी दर्शन होंगे। इसी तरह पान दरीबा स्थित भगवान आनंद बिहारी राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची रही। दोपहर 12 बजे ही जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु भजन कीर्तन पर मुग्ध हो रहे थे।
विज्ञापन
5 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
रात 12 बजे महाआरती के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई बजने लगी। मंदिर के महंत पं दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जन्मोत्सव कराया। इस मौके पर ओम प्रकाश चौरसिया, किशोरी लाल रावत, कृष्णानंद त्रिपाठी, अजय मोदनवाल समेत कई लोग उपस्थित थे। जन्मोत्सव के बाद भजन -कीर्तन और सोहर गान भी हुआ।
विज्ञापन
6 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्र की देखरेख में बांके बिहारी का फूलों से मनोहारी शृंगार किया गया। बहुपात्रों से आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह कीडगंज के कृष्णा नगर में तारा सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉ पूजा केसरवानी की अगुवाई में जन्माष्टमी की भव्य झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
7 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
गोवर्धन पर्वत के साथ ग्वाल-बाल, गोपियों की टोलियां झांकी दर्शन में हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। उधर, दारागंज स्थित प्रयागराज सेवा समिति के कार्यालय में भी जन्माष्टमी मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष धर्मराज पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुपमा पांडेय भगवान कृष्ण का पूजन अर्चन कर चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी बारी से पालने पर नंदलाला को झूला झुलाया। इस मौके पर संगम विश्व धरोहर अभियान के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने घंटा घड़ियाल, शंखनाद कर नंदलाला की आरती पूजन किया और कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की।
8 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
डिजिटल जन्मोत्सव की भी बहार
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार डिजिटल जन्मोत्सव की भी धूम मची रही। लोगों ने फेसबुक लाइव के साथ ही यू-ट्यूब और ट्विटर पर भी जन्मोत्सव की झांकियां शेयर कीं। प्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे के कृष्ण जन्म से जुड़े गीतों का फेसबुक लाइव सराहा गया। सूर्य प्रकाश ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाए.../ राधे रानी का साथ है तो डरने की क्या बात है...मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो...जैसे भजन पेश किए।
9 of 34
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
आज से छह दिन चलेगा ब्रज रसिक मंडल का जन्मोत्सव
ब्रजरस रसिक भजन मंडल के तत्वावधान में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लूकरगंज में बुधवार से आरंभ होगा। श्यामा सदन राधे कृष्ण इन्क्लेव में उत्सव मनाया जाएगा। बुधवार की रात नौ बजे से 12 बजे तक संकीर्तन होगा। बाल गोपाल श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। 17 अगस्त को छठी महोत्सव होगा।
10 of 34
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
निंबार्काचार्य आश्रम और जगन्नाथ मंदिर में जन्मोत्सव आज
शहर के कई मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को भी मनाया जाएगा। घरों में भी झांकियां सजाई जाएंगी और लोग अष्टमी का व्रत रखेंगे। महाजनी टोला स्थित निंबार्काचार्य पीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। पीठ के आचार्य गोस्वामी विष्णुकांत महाराज के अनुसार दोपहर में 12बजे भगवान गोपीजन वल्लभ देव के चरणों में तुलसी, पुष्पार्चन के बाद पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शृंगार आरती के दर्शन होंगे। हरि नाम संकीर्तन और निशा आरती के बाद भगवान शयन करेंगे। इसी तरह जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से बुधवार की दोपहर 11 बजे कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्या गौरी वाटिका सत्ती चौरा में झांकी सजाई जाएगी।
11 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
बच्चों में मास्क और साबुन का वितरण कर मनाई जन्माष्टमी
विशाल संकल्प संस्था ने बच्चों में मास्क और साबुन का वितरण कर जन्माष्टमी मनाई। यमुना तट पर वोट क्लब में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों में टॉफी, बिस्कुट आदि का भी वितरण किया गया। संस्था की संस्थापक अंजलि विशाल ने बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया। साथ ही कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने के साथ कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मास्क और साबुन पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में अंकुर, हर्षित, आयुषी, निष्ठा और उद्धव आदि मौजूद रहे।
12 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
13 of 34

14 of 34

15 of 34

16 of 34

17 of 34

18 of 34

19 of 34

20 of 34

पतंजलि ऋषिकुल के बच्चों ने जन्माष्टमी मनाकर अपनी फोटो शेयर की।
21 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
पतंजलि ऋषिकुल के बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे हुए।
22 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई।
23 of 34
prayagraj news : पतंजलि नर्ससी स्कूल में जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप धरे बच्चा।

24 of 34

25 of 34
पतंजलि स्कूल में राधा के वेष में सजी बच्ची।
- फोटो : prayagraj
पतंजलि स्कूल में राधा के वेष में सजी बच्ची।
26 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई।
27 of 34

28 of 34

एमपीवीएम स्कूल में राधा के वेष में सजी बच्ची।
29 of 34
prayagraj news : जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे।
- फोटो : prayagraj
पतंजलि स्कूल में राधा के वेष में सजी बच्ची।
30 of 34

31 of 34

32 of 34

33 of 34